Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़तिल्दा नेवरा गरबा प्रशिक्षण शिविर: ट्रेनिंग में 350 प्रतिभागी.शामिल .

तिल्दा नेवरा गरबा प्रशिक्षण शिविर: ट्रेनिंग में 350 प्रतिभागी.शामिल .

तिल्दा नेवरा के दुर्गा बाडा में नवरात्र पर होने वाले गरबा महोत्सव को लेकर शहर वासियो में भारी उत्साह देखा जा रहा है। गर बा में भाग लेने वाले प्रतिभागी तिलदा के पूज्य सिंधी पंचायत हाल में चल रहे गरबा प्रशिक्षण शिविर में नए स्टेप सीखने के लिए पहुंच रहे हैं। शिविर में 350 गर्ल्स हुमेंस और बॉयज बेसिक स्टेप्स के अलावा फ्री स्टाइल गरबा, हवाई हिडोला,सालसा, चौकड़ी, छकड़ी ट्रेनिंग ले रहे है .नवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति द्वारा रास गरबा का आयोजन किया जाता है।आदिशक्ति जगदंबा की आराधना स्वरूप रास-गरबा के इस महा आयोजन में भाग लेने के इच्छुक युवक युवतियों को सिंधी पंचायत हाल में हर्षा पंजवानी,एवं कोयल निहिचलानी की विशेष टीम द्वारा गरबा नृत्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । प्रशिक्षण शिविर 20 सितंबर तक चलेगा । सर्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा दुर्गा बड़ा में होने वाले गरबा आयोजन का लोगो को वर्ष भर इंतजार रहता है ।
सिंधी पंचायत हाल में चल रहे वर्कशॉप में ट्रेडिशनल स्टेप के साथ नए-नए स्टाइल ट्रेड वाले स्टेप सिखाए जा रहे है ताकि आधुनिकता का तड़का लगे..ऐसे में गरबा करने वालों के साथ-साथ गरबा देखने वालों को भी मजा आता है। इस तरह के नए स्टेप सीखना बहुत ही अमेजिंग होता है। बेसिक स्टेप्स के अलावा फ्री स्टाइल गरबा, हवाई हिडोला, सालसा, चौकड़ी, छकड़ी की दी जा रही है ट्रेनिंग के बीच गोले के अंदर.ट्रेनर हर्षा और कोयल के वन टू थ्री बोलते ही  प्रतिभागी.गरबा की धुनों पर  थिरकने लगते है..और गरबा खेलते..खलते भक्ति के रंग में रंग जाते है।ट्रेनर टीम में गीता दुबानी,, मुस्कान बत्रा , अनुष्का गेलानी,शामिल है
महक जोतवानी मैं तिल्दा नेवरा में गरबा 2 साल से कर रही हु ।मे शादी से पहले मायके भाटापारा में भी गरबा करती थी , केकिन जो मजा यह है खी भी नही है ,गरबा भक्ति के साथ साथ भक्तों की प्रतिभा को भी निखारता है। यह रास-गरबा का वह मंच है जहां लोग मिलते हैं, सीखते हैं, गरबा खेलते हैं व भक्ति के रंग में रंग जाते है। यहां सभी को कुछ कर दिखाने का मौका मिलता है।
महक जोतवानी
लक्ष्मी भट्ट ने कहायहां जो एक बार खेलता है, वो हर साल इंतजार करता है कि कब दुर्गा बाड़ा का गरबा होगा और वह प्रतिभागी बनेंगे।  यह गरबा अच्छा सिखाया जाता है –  दुर्गा बाड़ा गरबा से पहचान बनी सार्वजनिक दुर्गा समिति  से पिछले3वर्षों से जुड़ी हुई हूं। यहाँ के गरबा ने मुझे पहचान दी है।
लक्ष्मी भट्ट
अंजलि जोतवानीने कहा मुझे  गरबा में पुरस्कार भी मिल चुका है ।जो मेरे लिए एक यादगार पल था। यहा के गरबा वर्कशॉप में जो सिखाया जाता है वह अन्य वर्कशॉप से कहीं अधिक बेहतर व अलग होता है।  इस वर्कशॉप का मुझे भी इंतजार रहता है।
अंजलि जोतवानी
बता दे कि सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा इस वर्ष 45 वां नवरात्र पर्व उत्सव मनाया जाएगा।जबकि गरबा महोत्सव का यह 25 वां वर्ष है। यहां होने वाले गरबा उत्सव में न केवल शहरवासी बल्कि आसपास के शहर और गांव से भी प्रतिभागी भी शामिल होते हैं। 9 दिन तक माता के चरणों में गरबा की धूम मची रहती है। इस दौरान कौमी एकता  देखने को मिलती है।आयोजक मंडल के प्रमुख विकास कोटवानी,आयुष कोटवानी, ने बताया कि गरबा प्रशिक्षण शिविर 20 सितंबर तक चलेगा जबकि 24 सितंबर से गरबा महोत्सव का शुभारंभ होगा,गरबा रास में धूम मचाने सभी प्रतिभागी अलग टीम बनाकर  तैयारी कर रहे है ।वीसीएन टाइम्स की रिपोर्ट
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments