Monday, February 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़तिल्दा नेवरा के बी.एन.वी.स्कूल मैदान में राम कथा सुनने उमड़ा श्रद्धा का...

तिल्दा नेवरा के बी.एन.वी.स्कूल मैदान में राम कथा सुनने उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

राम कथा के दुसरे दिन कथा वाचक देवी चंद्रकला ने ,शिव पार्वती विवाह प्रसंग सुनाया

शिव की अनूठी बारात देख झूम उठे भक्त,

मंत्री टंक राम वर्मा ने आम श्रद्धालुओं के बीच बैठकर सुनी कथा,

तिल्दा नेवरा: स्व. श्री सोनचंद्र वर्मा स्मृति फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय बी.एन.वी. स्कूल मैदान  में आयोजित सात  दिवसीय श्री राम कथा के दूसरे दिन भक्ति और श्रद्धा का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला।अयोध्या धाम की पावन धरा से पधारीं मानस कोकिला दीदी देवी श्री चंद्रकला जी ने व्यासपीठ से शिव विवाह की प्रेरणादायक कथा विस्तार से सुनातेहुए  ।भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का अत्यंत मार्मिक और सजीव वर्णन किया। उन्होंने कहा कि “शिव कल्याण के प्रतीक हैं और पार्वती शक्ति की। जब शक्ति का मिलन कल्याण से होता है, तभी लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे भक्ति मार्ग पर चलकर अपने जीवन को संतुलित और सुखी बना सकते हैं।

दीदी ने प्रसंग सुनाया कि दक्ष ने एक यज्ञ किया। जिसमें अन्य देवताओं को निमन्त्रण दिया, किंतु शिव को नहीं बुलाया। सती अनिमंत्रित पिता के यहां गई और यज्ञ में पति का भाग न देखकर उसने अपना शरीर त्याग दिया। शिवजी का नेत्र खुलती ही कामदेव भस्म हो गए तब देवताओं की प्रार्थना पर देवधि देव महादेव महाराज हिमाचल की कन्या पार्वती से विवाह करने को तैयार हो गए । जब शिव की बारात हिमालय पर जाने के लिए तैयार हुई तो समस्त देवता भी बारात के साथ निकल पड़े। शिव अपने गणों के साथ नदी पर सवार होकर महाराज हिमाचल के द्वार पर पहुंचते हैं। शिवगणों को देखकर महारानी मैंना  डर जाती है और पार्वती को पड़कर रोने लगती है । तभी नारद जी प्रकट होते हैं और शिव और पार्वती के पूर्व जन्म की कथा का वर्णन करते हैं इससे महारानी मैं का संताप दूर होता है और बड़ी धूमधाम से शिव और पार्वती का विवाह संपन्न होता है ।कथा के दौरान जब महादेव की विचित्र बारात का प्रसंग आया, तो बी.एन.वी. स्कूल मैदान बम बम भोले हर हर महादेव जयकारों से गूँज उठा। आकर्षक झांकियों और सुमधुर भजनों पर मंत्री जी सहित सभी श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। कथा में दीदी ने अपने समधुर भजनों पर श्रोताओ को खूब नचाया .

इस  दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का जीवंत चित्रण करने के लिए भव्य झांकी सजाई गई थी। शिव परिवार की अद्भुत रूप की झांकी ने उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया। मंच पर गणेश जी और शिव विवाह की झांकी ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया। ये झांकियां विशेष रूप से भक्तों के लिए एक आकर्षक केंद्र बना।कथा के विश्राम पर भव्य महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।

कल कथा के तीसरे दिन मंगलवार को श्री राम जन्मोत्सव’ का पावन प्रसंग सुनाया जाएगा। फाउंडेशन ने समस्त तिल्दा नेवरा क्षेत्रवासियों से इस भव्य उत्सव में सम्मिलित होने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments