Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़तिल्दा के बेलदार सिवनी में 10 वीं की छात्रा की लाश मिली:खेत...

तिल्दा के बेलदार सिवनी में 10 वीं की छात्रा की लाश मिली:खेत में खून से लथपथ मिला शव, चाकू से वार के निशान; कल से लापता थी

तिल्दा नेवरा -छत्तीसगढ़  की राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा ब्लॉक के खरोरा थाना क्षेत्र के बेलदार सिवनी गांव में एक 16 साल की नाबालिक लड़की की हत्या कर दी गई है..।लड़की कल से गायब थी और आज सुबह 11 बजे गांव के टोरा तालाब के पास उसकी खून से सनी लाश पड़ी मिली…। 26 जून को बाइक से लड़की को ले जाते हुए एक युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस आरोपी के तलाश में जुट गई है

रायपुर के खरोरा के पास बेलदारशिवनी गांव में 10वीं की छात्रा की लाश मिली है। - Dainik Bhaskar

जानकारी के मुताबिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने लड़की की हत्या चाकू और पत्थर से की है। पुलिस ने घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद किया गया है।बताया जाता है मृतका नाबालिक दसवीं की छात्रा थी..। वह खरोरा  के एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी इसके पिता की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है।

बताया जाता है कि कल दोपहर  को शेली से मिलने जाने की बात कहकर घर निकली थी  जब देर शामतक  लड़की घर नहीं लौटी तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नही चला ..  आज सुबह उसकी  लाश गांव के टोरा तालाब के पास पड़ी हुई मिलने की जानकारी गाव को मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। बताया जाता है कि लड़की का  अफेयर एक युवक के साथ चल रहा था। सकलोर थाना सुहेला का रहने वाला युवकमाना में आईटीआई का छात्र है।

जानकारी मिली है कि परिजन लड़की को ढूंढने परिजन माना  भी गए थे लेकिन  वहां न लड़की मिली ना ही लड़का। इस सनसनीखेज हत्या की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वरा गांव मैं लगे सीसीटीवी की जांच करने पर  पता चला है की लड़की को  माठ गाव जाने वाले रास्ते से एक युवक बाइक से ले जा रहा है..। पुलिस इस आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है, पुलिस कैमरे र में मिले फुटेज के अलावा अन्य एंगल से जांच कर आरोपी को पकड़ने में लगी हुई है।पुलिस का दावा है की जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा..DSP वीरेंद्र चतुर्वेदी भी मामले पर नगर रखे हुए है ,खरोरा से वचन टाइम्स की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments