छत्तीसगढ़

राज्यपाल से मिले CM साय:रमेन डेका ने दीपावली की दी बधाई,

रायपुर-छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजभवन में मुलाकात की। एक बड़े से हैम्पर में खास तोहफे, मिठाइयां, नमकीन लेकर CM साय पहुंचे थे। राज्यपाल और CM के बीच कुछ बातें हुईं। इसके बाद राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को तोहफे दिए और दीपावली की बधाई दी।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार 31 अक्टूबर को जशपुर जिले में रहेंगे। वह वहीं ग्राम बगिया में दीपावली मनाएंगे। CM साय सुबह 7.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से जशपुर रवाना होकर 9 बजे बगिया पहुंचेंगे। इसके बाद CM साय वहीं दीपावली मनाएंगे। प्रदेश के अन्य मंत्री भी अपने चुनावी क्षेत्राें में ही दीपावली मनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button