तिल्दा नेवरा
तिलदा नेवरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है, जबकि चोरी की बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया की ने बताया कि ग्राम लखना निवासी मोतीलाल प्रजापति ने 29 अगस्त को थाना तिल्दा नेवरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटर साइकिल हीरो हौंडा HF डीलक्स क्रं. सीजी 04 डी क्यू ए एक्स 7573 को गर के सामने खड़ा किया था .
.सुबह उठने पर मोटर साइकल नही मिली किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर के सामने से चोरी कर लिया है। टीम गठित कर जांच शुरू की गई। मौके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।मुखबिर भी लगाए गए.. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट द्वरा विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को पकड़ा पूछताछ करने पर उसके कब्जे से चोरी की मोटर सायकल हीरो होण्डा एचएफ डीलक्स क्रमांक सी जी 04 डी क्यू 7533 कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।

