जांजगीर-चांपा में रिटायर्ड आर्मी जवान ने युवक को मारी गोली
जांजगीर-चांपा में रिटायर्ड आर्मी जवान ने युवक को मारी गोली

जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आर्मी से रिटायर्ड जवान ने युवक को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड आर्मी जवान गुलशन श्रीवास का भाई हिमांशु श्रीवास विकास नगर में किराना दुकान चलाता है। सोमवार सुबह शैलेंद्र साहू और पंकज कश्यप अपने साथियों के साथ किराना स्टोर के पास पहुंचकर गाली-गलौज कर रहे थे।
हिमांशु ने उन्हें रोका तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान शैलेंद्र और पंकज ने साथियों के साथ मिलकर हिमांशु की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इसी दौरान गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप (25) पर गोली चला दी। गोली पंकज कश्यप के पैर (जांघ) में लगी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, पुलिस ने भी गुलशन और हिमांशु को हिरासत में ले लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शैलेंद्र साहू और पंकज कश्यप के बीच सुबह करीब 10 बजे किराना दुकान के सामने हुए पहले के एक्सीडेंट को लेकर विवाद हो गया। दोनों एक दूसरे को गाली देने लगे। इस दौरान दुकान संचालक हिमांशु श्रीवाल ने विरोध करते हुए उन्हें मना किया।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। गुलशन श्रीवास के समझाइश के बाद शैलेंद्र साहू और पंकज कश्यप वहां से निकल गए। बाद में दोनों अपने दोस्तों के साथ हिमांशु की दुकान पर पहुंचे और अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने लगे, तभी गुलशन ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी।
पिस्टल से निकली गोली पंकज कश्यप के पैर में लग गई, जिसके बाद बाकी युवक मौके से भाग निकले थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों से उसे प्राथमिक इलाज देकर बिलासपुर रेफर कर दिया है।
फिलहाल घायल युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी गुलशन श्रीवास रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
एसपी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों युवकों के बीच एक्सीडेंट को लेकर आपस में गाली-गलौज करते हुए झगड़ कर रहे थे। इस दौरान दुकान संचालक ने उन्हें मना किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बाद में युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान आर्मी से रिटायर्ड जवान नें फायरिंग कर दी।
गुलशन श्रीवास 24 मार्च 2024 को आर्मी से रिटायर हुआ है ।उसने टारगेट करते हुए पर पर गोली चलाई जो कि युवक के पैर पर लगी। पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में लिया है केस दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है ।
विजय कुमार पांडे जांजगीर-चंपा एसपी



