छत्तीसगढ़

व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र बैकुंठ का 33 वां दिशांत समारोह संपन्न ;56 छात्रों ने किया प्रशिक्षण पूर्ण 

तिल्दा नेवरा -अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र बैकुंठ के तत्वाधान में 33वां दिशांत समारोह स्टाफ क्लब परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ .कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि टेक्निकल हेड राजीव सिंघल के साथ मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों को व्यवहारिक कौशल से लैस कर उन्हें रोजगार योग्य बनाने पर जोर दिया गया

इस अवसर पर व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र बैकुंठ के प्रतिवेदन में बताया गया की शिक्षण केंद्र 1992 से निरंतर संचालित है और अब तक लगभग 2083 युवाओं को विभिन्न तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के योग्य बनाया जा चुका है .वर्तमान सत्र में 67 छात्र अध्यनरत हैं. जबकि 33 वे बैंच के 56 छात्रों ने सफलता के साथ   अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया .समारोह के दौरान सभी सफल प्रशिक्षर्थियों को अंक सूची एवं प्रमाण पत्र दिए गए।प्रमाण पत्र पाकर छात्रों में विशेष उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला ।

समारोह में अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्रों को कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षणार्थियों को व्यवहारिक कौशल से लैस कर उन्हें रोजगार योग्य बनाने पर जोर दिया ,साथ ही  आत्मनिर्भर बनने मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ाने तथा मानसिक शारीरिक बौद्धिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनने की प्रेरणा दी .एच आर डी एच जितेन्द्र तंनवर के मार्गदर्शन आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन  सी,एस.आर अधिकारी सोनाली गवारगुर  ने किया .समारोह में टेक्निकल हेड राजीव सिंघल. सिक्योरिटी हेड अभिषेक तेवातिया. एच आर विभाग की सुश्री मीमांसा बरेठ एबीपीएस स्कूल की प्राचार्य संगीता क्रिस्टोफर सीजी बोर्ड के प्राचार्य अवधेश पांडे सहित अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ के अधिकारी कर्मचारी सर टीम विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य गण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button