भिलाई में छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की द्विवार्षिक सामान्य सभा एवं पुरोधा पुरस्कार सम्मान समारोह.
वरिष्ठ पत्रकार अजय पाण्डेय ,विक्रम जनबंधु,का सांसदविजय बघेल ने किया सम्मानित..
बी.डी निजामी प्रदेश अध्यक्ष. शशांक दुबे महासचिव चुने गए..
भिलाई-छत्तीसगढ़ के भिलाई में छ.ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की द्विवार्षिक सामान्य सभा एवं पुरोधा पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन होटल गोविंद मेरीज हाल कैलाश नगर में सांसद विजय बघेल और वैशाली नगर विधायक रितेश सेन की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया। इसके पहले संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव का सर्वसम्मति से हुए निर्वाचन की घोषणा की गई. बीडी निजामी अध्यक्ष और शशांक दुबे महासचिव चुने गए, इस मौके पर छत्तीसगढ़ के रायपुर,बिलासपुर सरगुजा, बस्तर. संभाग के पत्रकार साथी बड़ी संख्या में पहंचे थे ..

इस मौके पर छ.ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की और से सांसद विजय बघेल,आसिफ इकबाल, पत्रकार सूर्या राव ने वरिष्ठ पत्रकार अजय पाण्डेय ,विक्रम जनबंधुऔर राजेन्द्र शुक्ला को शाल श्रीफल भेंटकर कर सम्मानित किया. इसके पहले नव निर्वाचित प्रदेश अध्यश BD निजामी ने संगठन की बीते 12 सालो की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि अब तक पांच अध्यक्ष हो चुकें हैं. और छठवें के रूप में कार्य का निर्वाह को देख रहे हैं..उन्होंने सांसदसे पत्रकारो के हीत में एक ठोस योजना बनाए जाने की मांग करते कहा पत्रकार को चौथा स्तंभ तो कहा जाता है लेकिन देश की आजादी के 78 साल बाद भी पत्रकारों के लिए ठोस कदम नही उठाए गाए है.

सांसद विजय बघेल किया गया सांसद विजय बघेल अपने उद्बोधन में कहा की पत्रकार देश का चौथा स्तंभमन जाता है उन्होंने कहा मै पूरे प्रदेश में जाता हूं कहीं न कहीं पत्रकार साथियों से मुलाकात होती रहती है लेकिन आज परिवार के रूप में मुलाकात हो रही है.. आजादी के पहले भारत स्वतंत्र था चाहे मुगलों हों या अंग्रजों के हर युग हर काल में पत्रकार सच्चाई का आईना दिखाते रहे है और आज भी दिखा रहे है..जउन्होंने कहा जब मैं राजनीति आया तब से अब तक पत्रकार अजय पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा पैसा कमाना और सम्मान कमाना अलग-अलग बात है मैं व्यक्तिगत रूप से जानता है. कुछ पत्रकारों को बदनाम करने वाले लोग भी हैं चाहे पुलिस विभाग में हों या पत्रकारिता में लेकिन अच्छे लोगों के कारण ही दुनिया टिकीं हुई है ..

आज आप के पास इमानदारी है जो सीना ठोक कर निर्भयता के साथ सच्चाई के लिए लड़ते हैं मैं आप सभी लोगों के साथ में हूं उन्होंने कहा पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर मे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से भी बात करुंगा..

इस मौके पर विजय बघेल ने जल संरक्षण के लिए सामाजिक दिशा में पत्रकारों को मजबूती के साथ इस बात को रखने के लिए निवेदन किया साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के वन नेशन वन इलेक्शन पर भी लोगों से बात कर अपने अखबारों में और पोर्टल में खबर प्रकाशित कर लोगों को जागरूक करने की बात कही..
इसके पहले कार्यक्रम के प्रथम सत्र का उद्घाटन वैशाली नगर विधायक रितेश सेन ने मां भारतीय के तेल चित्र पर दीप प्रजाल्वित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों को आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता को देश का चौथा स्तंभ माना जाता है। लेकिन आज पत्रकारिता का स्वरूप बदल गया है। उन्होंने कहा कि मैं इस संघ के माध्यम से निवेदन करना चाहूंगा कि आप ऐसे पत्रकारों को साथ ना दे जो पत्रकारिता की आड़ में गलत कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस मंच और हां लमें ऐसी शख्सियते मौजूद है जिनकी पत्रकारिता का डंका आज भी बजता है।बड़े बड़े नेता जनप्रतिनिधि उनका सम्मान करते है उन्होंने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव को बधाई देते हुए कहा कि यह संघ बहुत अच्छा कार्य कर रही है ..मैं आपके अच्छे कार्यों में हमेशा साथ देता रहुगा साथ ही जो मांग आप लोगो सरकार से की है.उस बात को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया ..

इसके पहले सांसद विजय बघेल और रितेश सेन का पत्रकारों के द्वारा जोशीला स्वागत किया गया.. संघ की और से प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कृत वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल, भिलाई दुर्ग प्रेस क्लब के अध्यक्ष संपादक सूर्या राव,ने भी पत्रकारों को संबोधित किया।नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बीडी निजामी, महासचिव शशांक दुबे ने प्रदेश से आए पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि संघ उनके हर सुख दुख का साथ होगा।कार्यक्रम में पत्रकार विजय लाडगे, अविनाश ठाकुर कवर्धा.अनिल आहूजा,श्याम भोजवानीरायगढ़,महेश दुबेबिलासपुर,कृष्ण सिंह बाबा कोरिया,अनिल कुमार गंडई,सुरेन्द्र कपूर काके,, राधेश्याम कोरी बेलतरा.शाहिनखान दुर्ग .पूर्णिमा ,सरोज केरकटा. मालती कुर्रे बिलासपुर. निशा रिपोर्टर रायगढ़.. सहित पूरे प्रदेश से पत्रकार मौजूद थे

