भिलाई-दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक टाटा एस (छोटा हाथी) गाड़ी ने गली में खेल रहे 4 साल के मासूम को कुचल दिया…। इससे उसकी मोके पर मौत हो गई परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी अनुसार शांति नगर सत्यम चौक भिलाई 3निवासी लीमन मांडले अपनी पत्नी 8 साल की बेटी तान्या और 4 साल के बेटे हर्ष को लेकर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चरोदा आए थे । उसकी पत्नी घर के कामों में व्यस्त थी। दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।
शाम करीब साढ़े 6 बजे वहां टेंट का सामान लेकर तेज रफ्तार से आए एक छोटा हाथी ने खेल रहे हर्ष को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हर्ष लहूलुहान हो गया। परिजन उसे लेकर तुरंत भिलाई में बीएम शाह हॉस्पिटल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुरानी भिलाई पुलिस ने बच्चे के पिता शैलेंद्र मांडले की शिकायत पर धारा 281, 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हर्ष की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका आरोप है कि ड्राइवर ने जानबूझकर दुर्घटना की है।

