छत्तीसगढ़

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ की 9 और MP की 15 राजनीतिक पार्टियों का रद्द किया रजिस्ट्रेशन,

रायपुर.भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की दो दर्जन राजनीतिक दलों का पंजीयन रद्द कर दिया है।चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के 15 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया है। तो वहीं छत्तीसगढ़ के 9 राजनीतिक दलों का पंजीयन खत्म कर दिया है। निर्वाचन आयोग ने रजिस्ट्रेशन रद्द करने की यह कार्रवाई 6 साल तक कोई चुनाव नहीं लड़ने के कारण किया है। और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हुई हैं।

इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई पंजीकृत गैर मान्यता दल को नोटिस भेजा है। कई क्षेत्रीय पार्टियों के पते भी मिलान नहीं हो रहे हैं। आयोग ने इन क्षेत्रीय पार्टियों के नाम वेबसाइट से हटा दिया है। ECI ने क्षेत्रीय पार्टियों को 30 दिन का समय भी जवाब देने के लिए दिया है। छत्तीसगढ़ में इन राजनीतिक दलों की मान्यता खत्म की गई है.

1.छत्तीसगढ़ एकता पार्टी
2.छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा
3.छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी
4.छत्तीसगढ़ संयुक्त जातीय पार्टी
5.छत्तीसगढ़ विकास पार्टी
6.पृथक बस्तर राज्य पार्टी
7.राष्ट्रीय आदिवासीय बहुजन पार्टी
8.राष्ट्रीय मानव एकता कांग्रेस पार्टी
9.राष्ट्रीय समाजवादी स्वाभिमान मंच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button