छत्तीसगढ़

छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI ने राज्यपाल के नाम महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन,

छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI ने राज्यपाल के नाम महा विद्यालय के प्राचार्य  को सौंपा ज्ञापन,

तिल्दा नेवरा

कांग्रेस की छात्र इकाई एन.एस.यू.आई छत्तीसगढ़ के आव्हान पर सोमवार को NSUI द्वारा छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल के नाम सत्यनारायण अग्रवाल कला एवं वाणिज्य महाविधालय कोहका तिल्दा नेवरा के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। एन.एस.यू.आई छत्तीसगढ़ खेल विभाग के चेयरमैन अनिल सिंह ने कहा की छात्र हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को मजबूत बनाने के लिए छात्रसंघ चुनाव अत्यंत आवश्यक है ।उन्होंने कहा कि लंबे समय से छात्र संघ चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव नेतृत्व विकास, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ को मजबूत करने का अहम माध्यम है।

चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं प्रभावी रूप से शासन-प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। छात्रसंघ चुनाव केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. चुनाव के जरिए छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है, जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है और बौद्धिक विकास को भी प्रोत्साहन मिलता है.साथ ही, छात्रों को अपनी समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से रखने का मंच भी मिलता है.

इस मौके पर  एन.एस.यू.आई छत्तीसगढ़ खेल विभाग के चेयरमैन अनिल सिंह, एन.एस.यू.आई छात्र नेता विक्रम वर्मा , हर्ष यादव, संजय चक्रधारी, हिमांशु तिवारी, तरुण अग्रवाल, मनीष वर्मा, कुनाल चौबे, अमन वर्मा,गुलशन साहू, अभिषेक चक्रधारी, विकी चक्रधारि , रवि वर्मा, देवेंद्र,भूपेश आदि उपस्थित थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button