कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने दूसरी बार बस्तर की सीनियर नेत्री फूलो देवी नेताम को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। उम्मीदवारी घोषित होने के बाद फूलो देवी नेताम ने नेता प्रतिप डा चरण दास महंत से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
बता दें कि फूलो देवी नेताम लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रही हैं और आदिवासी समाज के मुद्दों को मुखरता से उठाती रही हैं। पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुनः भरोसा जताते हुए राज्यसभा के लिए मैदान में उतारा है।

