Wednesday, March 12, 2025
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में बीजेपी कि बंपर जीत ,सभी 10 नगर निगमो में मेयर...

छत्तीसगढ़ में बीजेपी कि बंपर जीत ,सभी 10 नगर निगमो में मेयर जीते

रायपुर-छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया है। छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगर निगमो में भाजपा का कब्जा हो गया है। रायपुर नगर निगम में भाजपा की मीनल चौबे ने कांग्रेस प्रत्याशी को रिकॉर्ड 1 लाख 30 हजार मतों से हरा दिया है। प्रदेश की ज्यादातर नगर पालिकाओं और नगर पंचायतो  में भी भाजपा का परचम लहराया है। हालांकि इसके विपरीत महासमुंद नगर पालिका में भाजपा के प्रत्याशी चोपड़ा कांग्रेस के निखिल कांत से 35 सौ वोटो से चुनाव हार गए हैं।

बालोंदा बाजार नगर पालिका में अशोक जैन अध्यक्ष चुन लिए गए हैं, इसी तरह भाटापारा में भी भाजपा के अश्वनी शर्मा भारी मतों से विजय हुए हैं। कोरबा नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी मेयर चुन ली गई है। इसी तरह बिलासपुर में पूजा विधानी, अंबिकापुर में भाजपा की मंजूषा भगत, राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडे और दुर्ग  में भाजपा की अलका बाघमार मेयर का चुनाव चुनाव जीत गई है। जबकि धमतरी में भाजपा के जगदीश रामू रोहरा मेयर चुने गए हैं।रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 16 मेयर के प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में थे । राजनांदगांव और कोरबा में भी 11-11 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में थे । वहीं दुर्ग में सबसे कम केवल 2 ही कैंडिडेट्स चुनावी दंगल में उतरे थे। खरोरा नगर पंचायत में भाजपा की सुनीताअध्यक्ष चुनी गई है जबकि सिमगा में  नगर पालिका में निर्दलिय राजू भाटिया ने बाजी मारी है।

रायपुर में  भाजपा की मीनल जीती

बिलासपुर में भाजपा कि पूजा विधानी जीती ,

अंबिकापुर में भाजपा की मंजूषा भगत जीती

राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव जीते

जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडे जीते

दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमार ने मारी बाजी

धमतरी में भाजपा के जगदीश रामू रोहरा मेयर चुने गए

कोरबा में  भाजपा की संजू देवी राजपूत जीती

रायगढ़ में भाजपा के जीवर्धन चाय वाले जीते

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments