छत्तीसगढ़

ED Raid: दिल्ली में 10 से ज्यादा ठिकानों पर रेड, सीएम केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार के यहां छापेमारी

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड हुई है. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी बिभव कुमार और राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के घर पर ईडी छापेमारी कर रही है. दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने एक्शन लिया है.

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के यहां छापा मारा है। ईडी की टीम ने 10 से ज्यादा ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार के यहां छापेमारी हुई है। शलभ कुमार जो जल बोर्ड के पूर्व मेंबर रहे हैं। उनके यहां भी छापा मारा है।

किस मामले में ईडी कर रही छापेमारी?

केंद्रीय एजेंसी दिल्ली जल बोर्ड की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच कर रही है. सीबीआई और दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) की एफआईआर के आधार पर ईडी के कार्रवाई कर रही है.

सीबीआई की एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने इलेक्ट्रोमैग्नेटिक मीटरों कीआपूर्ति, उन्हें लगाने, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए टेडंर देते समय एक कंपनी को लाभ पहुंचाया.

क्या आरोप लगाया गया था?

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह आरोप लगाया गया था कि कंपनी को 38 करोड़ रुपये के अवैध ठेके दिए गए थे, जबकि वह तकनीकी पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करती थी और उसने फर्जी कागजात जमा करके ये टेंडर प्राप्त किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button