छत्तीसगढ़

सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित: 87.98 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए, लड़कियों ने बाजी मारी

नई दिल्ली। सीबीएसई के कक्षा 12वीं के नतीजों में कुल 24,068 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं, वहीं 1,16,145 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।’’छत्तीसगढ़ से 12 वीं में 79.69 प्रतिशत बच्चे हुए पास, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सोमवार को घोषित 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम में 87.98 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं और लड़कों के मुकाबले अधिक संख्या में लड़कियों ने बाजी मारी है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम सीबीएसई बोर्ड आधिकारिक के रिजल्ट पोर्टल results.cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

पिछले वर्ष 87.33 प्रतिशत विद्यार्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। अधिकारियों ने कहा कि इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 91.52 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं और यह संख्या उत्तीर्ण हुए लड़कों की तुलना में 6.4 प्रतिशत अधिक है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सीबीएसई के कक्षा 12वीं के नतीजों में कुल 24,068 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं, वहीं 1,16,145 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।’’ अधिकारियों ने बताया कि 1.22 लाख से अधिक छात्रों को ‘कंपार्टमेंट’ श्रेणी में रखा गया है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में थोड़ी कम है। इस साल 7,126 केंद्रों पर हुई सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 16.21 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button