छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। किरण सिंह देव बस्तर के जगदलपुर से विधायक हैं।
अब तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अरुण साव के पास थी। बीजेपी सरकार बनते ही अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाया गया है।
खबर अपडेट हो रही है..

2023 चुनाव में जगदलपुर से जीते
किरण सिंह देव जगदलपुर से चुनाव जीते हैं। इससे पहले वे जगदलपुर के ही महापौर भी रहे हैं।

