Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव का कल दूसरा चरण, 43 विकासखंडों पर मतदान,

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव का कल दूसरा चरण, 43 विकासखंडों पर मतदान,

रायपुर: छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग गुरुवार को है. दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 43 विकासखंडों में वोटिंग होगी. राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक इस चरण में कुल 46,83,736 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. राज्य चुनाव आयुक्त अजय सिंह ने पंचायत चुनाव से जुड़ी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 26 हजार 988 पंच पद के लिए, 3 हजार 774 सरपंच पद हेतु वोटिंग होगी. इसके साथ ही 899 जनपद सदस्य के लिए और 138 जिला पंचायत सदस्य के लिए सेकेंड फेज में वोटिंग होगी.

पंच पद के 65 हजार 716, सरपंच पद के 15 हजार 217, जनपद सदस्य के 3 हजार 885 और जिला पंचायत सदस्य के 699 कैंडिडेट मैदान में हैं. सेकेंड फेज में 23 लाख 17 हजार 492 पुरूष, 23 लाख 66 हजार 157 महिला और 87 अन्य सहित कुल 46 लाख 83 हजार 736 मतदाता मतदान करेंगे.

SECOND PHASE OF CG PANCHAYAT CHUNAV

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए 43 विकासखंडों में कुल 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. छत्तीसगढ़ राज्य चुनाव आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि मतदान दल अपने अपने सेंटर्स पर पहुंच चुके हैं. पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर यानि की मतपत्र के जरिए मतदाता वोट डाल सकेंगे.

राज्य के 43 विकासखंडों में वोटिंग: सूबे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत गुरुवार को कुल 34 विकासखंडों में वोटिंग होनी है. एक नजर डालते हैं वो कौन कौन से इलाके हैं जहां वोटिंग होगी.

  1. बिलासपुर के विकासखण्ड बिल्हा
  2. गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के विकासखण्ड पेण्ड्रा
  3. मुंगेली के विकासखण्ड लोरमी
  4. जांजगीर चांपा के विकासखण्ड नवागढ़
  5. सक्ती के विकासखण्ड मालखरौदा
  6. कोरबा के विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा
  7. रायगढ़ के विकासखण्ड खरसिया एवं धरमजयगढ़
  8. सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकासखण्ड बिलाईगढ़
  9. सूरजपुर के विकासखण्ड रामानुजनगर एवं प्रेमनगर
  10. बलरामपुर के विकासखण्ड बलरामपुर
  11. सरगुजा के विकासखण्ड सीतापुर एवं मैनपाट
  12. मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़
  13. जशपुर के विकासखण्ड जशपुर, मनोरा ,दुलदुला और कुनकुरी
  14. रायपुर के विकासखण्ड धरसींवा एवं तिल्दानेवरा
  15. बलौदाबाजार के विकासखण्ड कसडोल
  16. गरियाबंद के विकासखण्ड छुरा
  17. महासमुन्द के विकासखण्ड पिथौरा एवं बागबहरा
  18. धमतरी के विकासखण्ड कुरूद
  19. दुर्ग के विकासखण्ड पाटन
  20. बालोद के विकासखण्ड बालोद
  21. राजनांदगांव के विकासखण्ड छुरिया
  22. खैरागढ़ छुईखदान गण्डई के खैरागढ़
  23. मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी के मोहला
  24. कबीरधाम के बोड़ला एवं पण्डरिया
  25. कोण्डागांव के विकासखण्ड फरसगांव एवं माकड़ी
  26. बस्तर के विकासखण्ड बस्तर एवं लोहण्डीगुड़ा
  27. उत्तर बस्तर कांकेर के विकासखण्ड भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल
  28. दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला कटेकल्याण
  29. सुकमा के छिन्दगढ़
  30. बीजापुर जिला के विकाखण्ड भोपालपटनम एवं ऊसूर

इन सभी क्षेत्रों में 20 फरवरी गुरुवार को वोटिंग होगी. वोटिंग से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इन सभी जिलों के विकासखंडों में जहां चुनाव होना है. वहां पोलिंग पार्टियां अपने दल बल के साथ पहुंच चुकी है.

वोटिंग की टाइमिंग क्या ?: छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के लिए बस्तर में वोटिंग की टाइमिंग अलग है. बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है. दूसरे अन्य इलाकों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है. बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. पुलिस फोर्स की गश्त बढ़ा दी गई है.तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 23 फरवरी को कराया जाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments