छत्तीसगढ़

हरियाली अमावस्या आज, दिन भर में भूलकर भी ना करें यह काम.

तिल्दा-नेवरा -आज हरियाली अमावस्या का त्यौहार मनाया जा रहा है. आज के दिन शिव पार्वती-पूजन और पितरों का तर्पण किया जाता है,

ज्योतिषविदों की माने तो हरियाली अमावस्या के दिन कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए. इन गलतियों के परिणाम बहुत भयंकर हो सकते हैं.
पहले

1-ऐसी मान्यताएं हैं की अमावस्या की रात नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं और व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए सतर्क रहना चाहिए.

अमावस्या की रात किसी शमशान घाट या कब्रिस्तान या सुनसान जगह पर जाने से परहेज करें. ऐसी जगह पर नकारात्मक शक्तियों का गढ़ हो सकता है. हरियाली

2-अमावस्या के दिन शराब.मांस मछली आदि चीजों का सेवन वर्जित माना जाता है.किसी भी घर में इन चीजों को सेवन बिलकुल न करें.

3- हरियाली अमावस्या के दिन घर में लड़ाई. झगड़ा. क्रोध. क्लेश वाद- विवाद आदि से बचे. इस दिन घर में सुख शांति बनाए रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें.

4- अमावस्या के दिन कुत्ता, गाय और कौवे को कष्ट नही देना चाहिए. इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए इन जिवों को खाना खिलाया जाता है.

5- अमावस्या तिथि पर नई चीजों के खरीदारी करने से भी बचना चाहिए, इस दिन कपड़े, प्रॉपर्टी या कोई नया सामान खरीदने से बचे. किसी नए काम की शुरुआत ना करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button