छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 3 अलग-अलग जिलो में 15 घंटो में 3 सड़क हादसे: बाइक सवार 4 लोगों की मौत,1ट्रेलर चालक जिंदा जला 6 घायल.

जांजगीर-राजनांदगांव सूरजपुर-छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में 15 घंटो में हुए 3 अलग-अलग सड़क हादसे में जहा 5 लोगों की जान चली गई। जबकि कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं।घायलों में 2 बच्चे शामिल है .जांजगीर चांपा जिले में रॉन्ग साइड आ रही 3 ट्रेलर में जोरदार टक्कर हुई। जिसके बाद तीनों गाड़ी में आग लग गई। एक गाड़ी का ड्राइवर जिंदा जल गया। अन्य 2 घायल हुए है। इसी तरह राजनांदगांव जिले में शनिवार देर शाम  बाइक पर सवार होकर 5 लोग मेला देखकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक ट्रक ड्राइवर अचानक गाड़ी मोड़ने लगा। इससे उनकी बाइक ट्रक में जा घुसी। हादसे में मामा-भांजे सहित 3 की जान चली गई। जबकि 2 अन्य बच्चे गंभीर घायल हुए हैं।एक हादसा  सूरजपुर जिले में हुआ जहां शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बाइक सवार ने मौके पर दम तोड़ दिया।..

राजनांदगांव में बाइक सवार मामा भांजे समेत 3 की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़  में लगातार सड़क हादसे हो रहे है .पिश्ले 15 घंटे में  3 अलग -अलग जिलो में सड़क हादसे हुए है .इन हादसों में, 5 लोगो  की मौत हुई है जबकि 2 बच्चो सहित कुल 4 लोग गहय्ल हुए है . पहली घटना राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दुर्ग के ग्राम धनीद का रहने वाला सूरज यादव 24 साल  अपनी बहन घर ग्राम जराही आया था। शनिवार शाम करीब करीब 4 बजे भांजों के साथ ग्राम थनौद से मड़ई मेला देखने के बाद जराही जा रहे थे। इस दौरान धनांश इंजीनियरिंग स्टील कंपनी के सामने ट्रक ड्राइवर अचानक गाड़ी मोड़ने लगा। ऐसे में पीछे चल रही बाइक बेकाबू हो गई और टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार की थी कि सूरज यादव और 2 भांजे की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि राहुल यादव 11 साल और ईशान यादव 8साल  गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों दुर्ग के रहने वाले थे। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर पुलिस को बाइक के पास से शराब की बोतल भी मिली है।

दूसरी घटना जांजगीर-चांपा के अकलतरा थाना क्षेत्र की है। यहाँ अकलतरा-बलौदा मेन रोड पर कोटगढ़ के पास आज सुबह करीब 5 बजे तीन ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रेलर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रेलर चालक की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर अकलतरा से बलौदा की ओर जा रहा था। रॉन्ग साइड से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तीसरे ट्रेलर ने भी उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद तीनों ट्रेलरों में आग लग गई।

जबकि तीसरी घटना सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दरअसल, बैकुंठपुर रोड पर सूतिया नाला के पास हाईवे पर शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, दो बाइक सवार व्यक्ति सूरजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान धान से लदे एक पिकअप के चालक ने उनकी बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।पुलिस ने शवो पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया दिया है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button