छत्तीसगढ़

मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों की आय में हो सकता है इजाफा, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 23 अगस्त का राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को संयम रखकर सुलझाएंगे, तो बेहतर रहेगा। बिजनेस में आपको कुछ समस्या रहने की संभावना है, जिससे आपको टेंशन हो सकती है। आप किसी से कोई वादा करने से बचें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी। नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु हावी रहेंगे, जिन्हें आप अपनी बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
वृषभ-आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपसे किसी काम को लेकर कोई सलाह कर सकते हैं। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी बेफिजूल के खर्चों को लेकर समस्या आ सकती है, जिन पर आपको लगाम लगाने की आवश्यकता है। संतान की किसी फरमाइश को आप पूरा कर सकते हैं।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको संतान की ओर से खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। नौकरी में भी प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। अपनी इनकम के सोर्स पर आप पूरा ध्यान देंगे।
कर्क –आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर कोई कहासुनी हो सकती है। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर भ्रम बना हुआ था, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में वृद्धि हो सकती है। माताजी को कोई शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। आपको संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button