Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे के ठिकानों पर ED...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे के ठिकानों पर ED की रेड, 15 जगहों पर छापेमारी

रायपुर-छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी है

एंकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह छापेमारी की है.ईडी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कुल 15 ठिकानों पर रेड की गई है. यह मामला छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि भूपेश के बेटे चैतन्य का नाम इस मामले की जांच के दौरान सामने आया था..

सुबह-सुबह हुई इस रेड के बाद रायपुर समेत पूरे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है. बताया जा रहा है कि ईडी की कई टीमें एक साथ अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं और इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल डाटा की जांच की जा रही है.

जांच एजेंसी के सूत्र के मुताबिक, ये सर्च ऑपरेशन छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले से जुड़े मामले में किया गया. छत्तीसगढ़ में हुए ये शराब घोटाला से जुड़ा मामला करीब 2161 करोड़ का है. इस मामले में अब तक कई चर्चित अधिकारियों और एक पूर्व मंत्री की भी गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन अब जैसे जैसे तफ्तीश का दायरा आगे बढ़ रहा है कई लोगों की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments