Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लगातार बारिश:नदी नाले उफान पर;बाढ़ में डूबा...

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लगातार बारिश:नदी नाले उफान पर;बाढ़ में डूबा आधा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बन गई है। कुछ लोगों के बह जाने की भी जानकारी मिली है वही बलरामपुर में लगातार बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरने से आजएक बच्ची की दबकर मौत हो गई। मलबे में दबे परिवार के 5 लोगों को निकाला गया है। उनका इलाज जारी है। जिले में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर है। कन्हर नदी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए निचले इलाके को लोगों को घर खाली करने कहा गया है। ब्लॉक के सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में सड़कों पर नदियां बह रही हैं

रायपुर में भी रातभर पानी बरसा है। जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। प्रोफेसर कॉलोनी की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। देखिए राजधानी रायपुर  में कॉलोनियों में जलभराव की समस्या को लेकर लोगों ने कुशालपुर-भाठागांव के बीच नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया हैलगातार बारिश के चलते रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में सड़कों पर नदियां बह रही हैं

पेंड्रा के धनौली गांव में नदी के बाढ़ का पानी घरों-दुकानों में घुस गया है। सड़क पर घुटने तक पानी बह रहा है। वहीं कोरबा के सोन नदी में बहे युवक का शव 48 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। दोस्तों संग घूमने गया राजेश एनीकट में बह गया था।रायगढ़ में भारी बारिश से कुरकुट नदी पर बने स्टाप डैम का रिटर्निंग वॉल बह गया। रिटर्निंग वॉल टूटने से घरघोड़ा के कारीछापर से घरघोड़ी सहेत 4 गांव का संपर्क टूटा। अब कारीछापर आने 5 किलोमीटर के सफर के लिए लोगों को 30 किमी घूम कर आना पड़ेगा। देखिए तसवीर

इसी तरह मुंगेली का राजीव गांधी जलाशय लबालब हो गया है। इसके वेस्ट वेयर से 1 फीट 9 इंच पानी का तेज बहाव शुरू हो गया है।कोरबा में बाढ़ में एक युवक बह गया है, जिसकी तलाश जारी है। वहीं बाढ़ के बीच जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर पार कराया जा रहा है।बिलासपुर में कलेक्टर और निगम कमिश्नर जब सिरगिट्टी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे तो उनके घुटने तक पानी भर गया।अब ये तस्वीरें देखिए

5=5 सेकंड

आपको बता दे मौसम विभाग ने आज राजनांदगांव, मुंगेली और कबीरधाम जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। कोरिया, बेमेतरा, दुर्ग सहित 8 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में यलो अलर्ट है। कल यानी 27 जुलाई के बाद बारिश की रफ्तार में कमी आएगी। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 38.7 MM औसत पानी बरस चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि तटीय पश्चिम बंगाल पर लो प्रेशर बना हुआ है, जिसके असर से आज (शनिवार) को भी भारी बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments