Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के इस जिले में चार SDM का तबादला,कलेक्टर दफ्तर से जारी...

छत्तीसगढ़ के इस जिले में चार SDM का तबादला,कलेक्टर दफ्तर से जारी किया गया ट्रांसफर

कोरबा: प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने के मद्देनजर जिले के कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के तीन डिप्टी कलेक्टर और एक संयुक्त कलेक्टर के पदस्थापना स्थल में बदलाव किया है। इस फेरबदल के संबंध में जिला मुख्यालय की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

आदेश के मुताबिक़ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर रोहित सिंह, जो कटघोरा में पदस्थ होने के बाद जिला मुख्यालय में तैनात थे, उन्हें अब पाली अनुविभाग का एसडीएम नियुक्त किया गया है। पाली की एसडीएम सीमा पात्रे को जिला मुख्यालय बुला लिया गया है। इसी तरह कटघोरा सब डिवीजन के प्रभारी अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे को पोंड़ी-उपरोड़ा अनुविभाग का एसडीएम नियुक्त किया गया है जबकि पोंड़ी-उपरोड़ा एसडीएम तुलाराम भारद्वाज का जिला मुख्यालय तबादला कर दिया गया है। देखें पूरी लिस्ट..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments