छत्तीसगढ़

जेसीआई रायपुर मेट्रो की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी घोषित,तरुण बत्रा अध्यक्ष बनाए गए ..

रायपुर- जेसीआई रायपुर मेट्रो की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी की घोषणा संस्था के संस्थापक चेतन तरवानी,के द्वरा अन्य सम्मानित पूर्व अध्यक्षों की उपस्थिति में कार्यालय में की गई, ,नई कार्यकारिणी मै सर्वसम्मति से जे.सी तरुण बत्रा को अध्यक्ष, जे.सी रंजीत अरोड़ा को सचिव, सेन.जेसी. विक्रम शर्मा को अध्याक्ष प्रभारी एवं एच.जी.एफ जे.सी दीपक मेघानी को कोषाध्यक्ष नियुक्ति किया गया ।

इस अवसर पर फाउंडर जेसीआई Sen. चेतन तरवानी ने नई टीम को मार्गदर्शन देते हुए संगठन के मूल्यों—नेतृत्व, सेवा और निरंतर विकास पर जोर दिया। इस मौके पे सभी जेसीआई सदस्यों और पदाकरियो ने  वर्ष 2026 जेसीआई रायपुर मेट्रो के इतिहास का अब तक का सबसे सक्रिय, प्रभावशाली और उपलब्धियों से भरा वर्ष बनाने का संकल्प लिया.

जे सी विक्रम शर्मा ने कहा कि नई टीम सामूहिक प्रयासों से युवाओं के नेतृत्व विकास, सामाजिक सेवा और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और JCI रायपुर मेट्रो को सेवा और प्रगति के पथ पर और आगे ले जाने का संकल्प दोहराया। इसमुके पर जोन उपाध्यक्ष जेसी आशीष भूटानी एवं तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष जेसी सोनू पंजवानी विशेष रूप से उपस्थित थे इस अवसर पर संस्थापक चेतन तरवानी एवं अन्य पदाधिकारीयों ने नई कार्यकारिणी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button