छत्तीसगढ़

फूफा ने की वहशीपन की सारी हदें पार, नाबालिग से करता था ये काम, खुलासा होते ही परिजनों के उड़े होश

ग्वालियर में नाबालिग भतीजी के साथ फूफा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। फूफा नाबालिग के घर में रह रहा था और 3 साल से उसका शोषण कर रहा था। जब किशोरी गर्भवती हुई तब रिश्तों को तार-तार करने की वारदात सामने आई। वहशीपन का खुलासा होने पर आरोपी फूफा भाग गया। वहीं पुलिस ने नाबालिग किशोरी की शिकायत पर आरोपी फूफा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

दरअसल गिरवाई थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की पीड़िता की बुआ का पांच साल पहले निधन हो गया था। इसलिए फूफा अकेले होने का हवाला देकर ससुराल में रहने आ गया। किशोरी तीन साल पहले वह घर में अकेली थी। फूफा ने फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया उसे धमकाया कि घर में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। इसलिए उसने किसी को कुछ नहीं बताया। उसी का आरोपी ने फायदा उठाया और लगातार दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता के परिजन ने पुलिस को बताया कि लड़की की तबियत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। इसलिए उसे डॉक्टर के पास ले गए। चेकअप में पता चला कि वह गर्भवती है। डॉक्टर की बात सुनकर परिवार सन्न रह गया। लड़की से पूछा तो उसने फूफा के वहशीपन का खुलासा किया। तभी उन्होंने थाने में इसकी शिकायत की। लेकिन उससे पहले ही आरोपी फूफा फरार हो गया। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी फूफा के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है पुलिस का कहना है आरोपी फूफा को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button