Friday, March 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़छतीसगढ़ के बलौदाबाजार में दो अलग अलग हादसों में माँ बेटे सहित...

छतीसगढ़ के बलौदाबाजार में दो अलग अलग हादसों में माँ बेटे सहित एक युवक कि मौत

बलौदाबाजार- जिले में दो अलग -अलग सडक ह्द्सो में माँ-बेटे सहित तीन कि मौत हो गई ,लवन थाना इलाके में रेत से भरे हाईवा ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय खीलेश कुमार वर्मा के रूप में हुई। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

दुर्घटना के बाद आरोपी चालक हाईवा को लाहोद गांव में छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। प्रशासन ने 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी और आरोपी पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बलौदाबाजार में रेत से भरे हाईवा ने युवक को कुचला तो लोगों ने चक्काजाम कर दिया।
बलौदाबाजार में रेत से भरे हाईवा ने युवक को कुचला तो लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

 

बलौदाबाजार के पलारी थाना इलाके में सड़क हादसे में मां-बेटे की जान चली गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में 29 वर्षीय रश्मि साहू और उनका 5 साल का बेटा दिव्यांश साहू शामिल है। हादसा रविवार 15 दिसंबर की शाम को अमेठी घाट के पास हुआ। साहू परिवार तुरतुरिया से पूजा-अर्चना कर मोटरसाइकिल से लौट रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments