छत्तीसगढ़

छठ का तीसरा दिन, डूबते सूर्य को अर्ध्य आज.. CM साय जशपुर के कार्यक्रम में होंगे शामिल

 रायपुर: बिहार समेत देशभर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा सूर्य उपासना के महापर्व छठ का आखिरी और तीसरा दिन है। आज व्रती महिलाओं के द्वारा छठ घाटों पर डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा और इसके साथ ही इस पर्व का विसर्जन हो जाएगा।

सी एम विष्णुदेव साय

इस मौके पर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने प्रदेश की व्रती महिलाओं को छठ पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है, जो सूर्यदेव और छठ मइया की उपासना के माध्यम से मानव और प्रकृति के मधुर संबंध का संदेश देता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छठ पर्व का प्रत्येक अनुष्ठान–अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से लेकर उदीयमान सूर्य की आराधना तक – जीवन में अनुशासन, संयम और स्वच्छता के महत्व को दर्शाता है। यह पर्व समाज में सामूहिकता, पवित्रता और पारिवारिक एकता की भावना को सशक्त बनाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस अवसर पर सूर्योपासना के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जलस्रोतों की स्वच्छता और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लें। इसी कड़ी में आज सीएम साय जशपुर के दुलदुला के छठ घाट पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button