छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस चलाएगी डोर टू डोर कैंपेन, 50 लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य ,घर-घर देंगे योजनाओं की जानकारी

भाजपा एक तरफ जहां चुनाव के मिशन पर लग चुकी है अब कांग्रेस भी एक्टिव हो रही है। सियासत के ग्राउंड जीरो पर कांग्रेस नेता निकलेंगे और अभियान चलाया जाएगा। अभियान को नाम दिया गया है भूपेश है तो भरोसा है। इस अभियान के तहत यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता 50 लाख से अधिक घरों में डोर टू डोर जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे।

इसे लेकर रायपुर में युवा कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि इसी महीने हम सभी 90 विधानसभाओं में ये अभियान चलाएंगे। लोगों के घरों पर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में पॉम्पलेट बांटे जाएंगे, साथ ही हितग्राही पंजीकरण फॉर्म पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन जनता की जानकारी भी ली जाएगी।

अगर लोगों को सरकारी योजनाओं को लेकर किसी तरह की समस्या आ रही है उसे भी दूर करने उनकी जानकारी शासन को दी जाएगी। इसके लिए युवा कांग्रेस ने रजिस्ट्रेशन कॉल नंबर भी जारी किया है नंबर 90900-29090 इस पर मिस कॉल कर छत्तीसगढ़ की जनता अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है। रजिस्ट्रेशन कराने वालों तक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी भी पहुंचाएंगे।

यूथ कांग्रेस अपने वॉलेंटियर्स को इसके लिए ट्रेनिंग दे रही है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 11 लोक सभा में बांटा गया है और इन 11 लोक सभाओं में ये अभियान चलेगा। अभियान को जुलाई के दूसरे सप्ताह में जल्द ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम लॉन्च करेंगे। 14 जुलाई काे अंतिम ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इसके बाद ये अभियान प्रदेश के गांव और शहरों में शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button