Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

चाकू दिखाकर लोगो को धमका रहा युवक गया जेल ,

चाकू दिखाकर लोगो को धमका रहा युवक गया जेल

तिल्दा नेवरा

तिल्दा पुलिस ने आम जगह पर चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया  इसी तरह गुंडागर्दी और मारपीट के आरोप में तीन युवकों को पकड़ कर सभी चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

दरअसल तिल्दा पुलिस के द्वारा इन दिनों गुंडा पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है.। पुलिस के द्वारा आम जगह पर गुंडागर्दी करने वाले सामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर  जेल भेजा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रविवार को तिल्दा के वार्ड क्रमांक 22 अटल आवास के सामने एक युवक चाकू दिखा कर रहागीरों को धमका रहा था ।पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल मौके पर पहुंच गई पुलिस को देखने के बाद युवक भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया ।आरोपी युवक का नाम घनश्याम माडले 19 साल है ।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसी तरह वार्ड क्रमांक 6 तिल्दा नेवरा एवं छपोरा चौक में जबरन लड़ाई झगड़ा कर गुंडागर्दी करने वाले तीन युवकों को बीएसएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर अनुविभागीय  अधिकारी के न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों युवकों को वारंट जारी कर जेल भेज दिया गया.। आरोपी धनुष निषाद 20 साल तिल्दा, फुलेश्वरी चतुर्वेदी 26 साल और अमित जोशी 33 साल छपोरा की रहने वाले हैं..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button