छत्तीसगढ़

चलती बस बनी आग का गोला! रायपुर आ रही बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रायपुर-बलौदाबाजार से रायपुर आ रही एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना खरोरा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास हुई जहां कुछ ही देर में बस धू-धू कर जलने लगी।

बस में आग लगते ही चालक और कंडक्टर की सतर्कता से सभी यात्रियों को तुरंत नीचे उतार लिया गया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि आग इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बस में आग लगने की इस घटना से कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button