छत्तीसगढ़

कर्क, सिंह और तुला राशि वालों को तरक्की और धन लाभ के योग

आज 29 नवम्बर का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी को करियर में अच्छा प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आपको किसी प्रॉपर्टी के चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो आप उसे अपने विचारों से सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।
वृषभ –आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। कोई मित्र आपके लिए निवेश संबंधी प्लान लेकर आ सकता है। यदि आपने बिजनेस को लेकर कोई प्लान बनाया था, तो इस पर आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपके अंदर ऊर्जा भरपूर रहने से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपको भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कोई सरकारी मामला यदि लटका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आपको अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलनी होगी। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है, तो वह भी दूर हो सकता है। आपकी अपने किसी विरोधी से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला आपको परेशान कर सकता है। आप वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें।
कर्क-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने खर्चों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप बिना वजह किसी दूसरे के मामले में ना बोले। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button