छत्तीसगढ़

मेष और वृषभ समेत इन 5 राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ,

आज 17जुलाई का राशिफल
मेष-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे थे, तो आज आप उसे कर सकते हैं। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे बाद में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, जिसके लिए आपको पिताजी से डांट भी खानी पड़ सकती है।
वृष-आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि आपने किसी से धन उधार लिया, तो आपके उस धन के वापस आने में मुश्किल होगी।आप अपने किसी काम को लेकर अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा।
मिथुन-मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल रखकर खर्चा करें। आपको कोई उपहार मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपकी मन की इच्छा की पूर्ति होने से ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप व्यस्त रहने के कारण अपने जरूरी काम नहीं कर पाएंगे। आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी।
कर्क-ज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप यदि कोई महत्वपूर्ण फैसला ले, तो उसमें अपने दिल और दिमाग दोनों की सोचकर ही कोई निर्णय ले। आपको आज अक्समात बड़ी मात्रा में धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको अपने खर्चों में वृद्धि करने से बचना होगा, नहीं तो आप उनके लिए कुछ भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में नाकामयाब रहेंगे। व्यवसाय की योजना मे आज आपको सफलता मिलेगी और आपकी बचत की योजना पर भी आप ध्यान लगाएंगे, लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की तैयारियों में लगे हैं, उन पर आज कुछ विराम लग सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button