छत्तीसगढ़

युवक की संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकी मिली लाश, मारपीट के बाद हत्या की आशंका

राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश पेड़ पर लटकती हुई मिली है। मृतक के शरीर के कपड़े भी बुरी तरह फटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि युवक की आज चुनाव के लिए ट्रेनिंग भी थी। इसके पहले ही उसकी मौत हो गई। इस मामलें में पंडरी पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में युवक ने आत्महत्या की है, ऐसी संभावना लग रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम वेद प्रकाश चंद्रवंशी है। वो खरोरा का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह 8 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि पंडरी के आईएफसी गोदाम के पास एक लाश पेड़ पर लटकी हुई है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर तहकीकात की। फिर लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया।

मृतक के शरीर के कपड़े फटे हुए

मृतक ने सफेद रंग के कपड़े और जूते पहने हुए थे। उसकी शर्ट सामने से पूरी फटी हुई थी। साथ ही लाश के नीचे भी कुछ कपड़े पड़े हुए मिले। इन कपड़ो में कई जगहों पर गंदगी भी लगी दिख रही है। वो पेड़ पर नायलोन की रस्सी के सहारे लटका हुआ था।

इस मामलें में पंडरी पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में युवक ने आत्महत्या की है, ऐसी संभावना है।
इस मामलें में पंडरी पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में युवक ने आत्महत्या की है, ऐसी संभावना है।

मारपीट के बाद फांसी पर लटकाने की आशंका

युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक के फटे कपड़ो से ये लग रहा है कि युवक की मौत से पहले किसी के साथ मारपीट हुई होगी। फिर उसकी हत्या की गई होगी। हालांकि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिससे ये बात साफ हो पाएगी कि युवक ने सुसाइड किया है या उसकी हत्या कर लटका दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button