छत्तीसगढ़

शादी समारोह में बलवा,बिजली लाइन काटकर आरोपी घर में घुसे, मेहमानों को पीटा,

धरसींवा – छत्तीसगढ़ रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में रात को असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया  आरोपियों ने हमले से पहले बिजली लाइन काटकर मीटर को तोड़ दिया। फिर घर के अंदर घुसकर मेहमानों के साथ  घर वालो को जमकर पीटा। बाहर खड़ी बाइक और कार में तोड़फोड़ कर जला दिया…। विवाद लड़कों के बीच महिलाओं पर कमेंट करने करने लेकर  हुआ। 17 आरोपियों की पहचान की गई है।

धरसींवा थाना प्रभारी राजेन्द्र दीवान से मिली जानकारी के मुताबिक, गजानंद निषाद ने थाने में शिकायत दी जिसमें बताया कि 11 जून को रात 9:30 बजे घर पर उनके बेटे रूपेंद्र कुमार निषाद का विवाह समारोह था। तभी गांव के 12 से ज्यादा लोगों ने घर के भीतर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

इस दौरान आरोपियों ने बिजली कनेक्शन काट दिया और मीटर को भी तोड़ दिया। गजानंद ने बताया कि घर के लोग डर गए और सभी पत्थरों से बचने के लिए अंदर की ओर भागने लगे।

आगे गजानंद ने बताया आरोपियों ने घर के भीतर घुसने के लिए दरवाजा तोड़ दिया। फिर सभी मेहमानों को जान से मारने की धमकी दी। कुछ मेहमानों ने जब विरोध किया तो लाठी और पत्थरों से उनसे मारपीट की गई। फिर घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट, स्कॉर्पियो आधे दर्जन से ज्यादा दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान आरोपियों ने गाड़ियों में आग भी लगाई। जिसे परिवार के लोगों ने बुझाया।

आरोपियों ने शादी में दंपती को मिले गिफ्ट सामान को भी तोड़फोड़ दिया। पीड़ित के मुताबिक करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। उसका कहना है कि इस घटना के बाद परिवार बुरी तरह डरा हुआ है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।इस मामले में पुलिस ने मुकेश शर्मा, मुकुंद वर्मा, झुमूक निषाद, प्रदीप निषाद, मनीष साहू समेत 17 आरोपियों के

 पुलिस का कहना है कि यह पूरा विवाद महिलाओं पर कमेंट से शुरू हुआ था। शुरुआत में लड़ाई लड़कों के बीच थी। जिसमें बाद में गांव के लोग भी शामिल हो गए। ऐसा कहा जा रहा है कि पूरे विवाद के पीछे कुछ सामाजिक धार्मिक कारण थे। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button