छत्तीसगढ़

ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने SP रायपुर से की मुलाकात, कानून व्यवस्था सुधार को लेकर सौंपा ज्ञापन

तिल्दा नेवरा ।रायपुर ग्रामीण जिले में बिगडती कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने रायपुर एसपी को एक ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन देने पहंचे कांग्रेस के नेताओ ने जिले की प्रमुख घटनाओं का उल्लेख करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।नेताओ ने चेतावनी देते कहा की अगर करवाई नही की गई तो कांग्रेस गृह मंत्री विजय शर्मा के आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेगी ।

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ,पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक अनीता शर्मा ,जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष उधो राम वर्मा, पीसीसी सचिव प्रवीण साहू, तिल्दा के पूर्व जनपद अध्यक्ष देवव्रत नायक सहित तिल्दा  धरसीवा .आरंग ,के नर्तो ने पुलिस अधीक्षक रायपुर श्रीमती श्वेता सिन्हा को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें पूरे जिले की प्रमुख घटनाओं का उल्लेख करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में तिल्दा में हो रही  हत्या, चाकूबाजी ,अपहरण सट्टेबाजी एवं ड्रग्स की खुली बिक्री।का आरोप लगते हुए
अभनपुर में सराफा दुकान पर करोड़ों की हुई डकैती, राजधानी ढाबा में कैलाश तिवारी की मर्डर उल्लेख किया है।
ज्ञापन में खरोरा मोजो मशरूम के श्रमिको के साथ हुई मारपीट.माठ की महिला से हुए  बलात्कार के बाद कोई गिरफ्तारी नहीं  चिचोली अवैध शराब बिक्री एवं चाकूबाजी का आरोप लगते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।ज्ञापन  में .धरसींवा सिलतरा मंदिर हसौद,आरंग क्षेत्र में हो रहे क्राइम और गांव-गांव में बिक्ररहे  अवैध शराब, सुखा नशे पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया है की  ये  सब कुछ पुलिस की देखरेख में हो रहा है। ज्ञापन में यह भी लिखा गया है कि कई ऐसे मामले हैं. जिस पर  पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है ।वहीं कई ऐसे भी मामले हैं जिसमें आरोपियों पर हल्की धाराएं लगाकर कार्रवाई की गई है .
कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन को ठोस कार्रवाई के लिए समय-सीमा दी है,। यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण क्षेत्रीय निवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के आवास का घेराव कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कांग्रेसका कहना है की  पार्टी अपराध-मुक्त, न्यायपूर्ण एवं सुरक्षित छत्तीसगढ़ के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। भाजपा सरकार की विफलता अब छिप नहीं सकती। रायपुर ग्रामीण एसपी को ज्ञापन सपने वाले में रायखेड़ा के जनपद सदस्य प्रकाश सगरवंशी राय खेड़ा के सरपंच दिनेश वर्मा राय खेड़ा के उप सरपंच सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button