छत्तीसगढ़

SDM की मौजूदगी में आर्केस्ट्रा में कपड़े उतार कर नाची डांसर. पुलिस कर्मियों ने लिया kiss.पुलिस दो कास्टेबल लाइन अटैच.

गरियाबंद -छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में अश्लीलता का मामला सामने आया है। उरमाल में आयोजित 6 दिवसीय आयोजन में लड़कियां अर्धनग्न होकर नाचती रही और वहां मौजूद रसूखदार पैसे लुटाते रहे। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये पूरा कार्यक्रम जिला प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद हुआ। अश्लील डांस के समय मैनपुर SDM तुलसी दास मरकाम भी वहां मौजूद थे, जिन्होंने खुद अपने मोबाइल में अर्धनग्न होकर नाचती लड़कियों का वीडियो बनाया। उनपर पैसे लुटाए।

बार डांसर से किस लेने वाले 2 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है।

10 जनवरी को मामला सामने आने के बाद एसपी ने कार्रवाई की है। 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच कर दिए गए हैं। वहीं SDM के खिलाफ अभी कोई नहीं हुई है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है। कार्यक्रम में SDM, कई पुलिस कर्मी और गांव वाले अलग-अलग दिन शामिल हुए। आयोजन के वीडियो अब सामने आए हैं। कार्यक्रम में समिति को रोजाना 1.20 लाख देना था। इसके अलावा अश्लील डांस के लिए अतिरिक्त डांसर बुलाए गए थे। बार डांसरों की एक दिन 60 हजार फीस तय थी। 200 से 400 से तक टिकट रखा गया था।  इस  अश्लील कार्यक्रम का एक वीडियो में SDM खुद वीडियो बनाते नजर आरहे है । जबकि दूसरे वीडियो में 2 पुलिसकर्मी लड़कियों से खुलेआम किस करते हुए नजर आए। 10 जनवरी को मामला सामने आने के बाद आरक्षक जय कुमार कंसारी और शुभम चौहान लाइन अटैच कर दिए गए हैं। दोनों देवभोग थाने में पदस्थ थे।

8 जनवरी को आयोजन में काफी भीड़ पहुंची थी। 9 जनवरी को SDM तुलसी दास इस आयोजन में शामिल हुए। आयोजकों ने उनके लिए आगे की सीट आरक्षित की थी। रात 11 से 3 बजे तक अश्लील डांस होता रहा। स्टेज पर अर्धनग्न अवस्था में डांसर प्रस्तुति देते रहे। पंडाल के अंदर भीड़ बेकाबू थी, अफसर, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि हर वर्ग के लोग पहुंचे थे। इनमें से कई लड़कियों पर पैसे उड़ाते रहे, कई ने लड़कियों को अपने पास बुलाकर अश्लीलता की।

देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि 10 तारीख को अश्लील आयोजन की लिखित शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर आयोजनकर्ता देवेंद्र राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन डाडा के खिलाफ नामजद, बीएनएस की धारा 296, (3)(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया गया है। 10 तारीख तक संचालन की अनुमति दी गई थी, लेकिन 10 को ही आयोजन बंद करवा दिया गया। बता दें कि गांव के ही एक स्थानीय युवक ने थाने में शिकायत कराई है और SDM पर भी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button