Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

गोंदवारा के फोम फैक्ट्री में लगी आग, दो महिला की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर आगजनी का मामला सामने आया है। गोंदवारा में स्थित एक फोम फैक्ट्री में अचानक आग लगी और इस आगजनी में दो महिला कर्मचारी झुलस गई जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं, फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी फिलहाल पता नहीं लग सका है।

पुलिस के मुताबिक यह फैक्ट्री बीच बस्ती में है लेकिन रिहायशी मकान काफी दूर दूर हैं। इस वजह से कोई जन हानि अधिक नहीं हुई। आग लगने की सूचना पर दमकल के कर्मचारी आग बूझाने के प्रयास में जुटे हुए है। मौके पर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, एस डी एम, एएसपी सिटी समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं। आग लगते वक्त फैक्ट्री में सात मजदूर काम कर रहे थे। इनमें पांच पुरुष, दो महिलाएं थीं। आग लगते ही पुरूष भाग निकले लेकिन महिलाएं दूसरे गेट से निकले के प्रयास में आग से घिर कर झुलस गई। जिन्हें निकालकर अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इनके नाम नहीं मिल पाए हैं। इस फैक्ट्री में पलंग के गद्दे बनाने के लिए फोम का बड़ा भंडारण किया गया था और अन्य उपयोगी कैमिकल भी रखे थे। इनकी वजह से भी आग तेजी बढ़ रही है। उस पर तेज हवा से भी आग बुझाने में दिक्कत हो रही है। इस आग में फैक्ट्री का गेट जलकर गिर गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button