छत्तीसगढ़

कर्क और धनु समेत इन तीन राशि वालों को मिल सकते हैं कुछ अच्छे अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी अपने किसी मित्र से नाराजगी रहेगी, लेकिन आपको अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने किसी शत्रुओं की कोई बात को लेकर क्रोध आ सकता है, लेकिन आप उस पर काबू बनाए रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका कोई परिजन आपसे धन उधार मांग सकता है, लेकिन आपको उसे देने से बचना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।
वृष 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आपको अपने कामों के प्रति सावधानी बरतनी होगी। यदि आपसे कोई गलती हुई है, तो उसके लिए आपको माफी मांगनी होगी। आपकी कुछ पुरानी योजनाएं आज आपको अच्छा लाभ देकर जाएंगी, जिससे आपको खुशी होगी। यदि आपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा या वचन किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। परोपकार के कार्य पर भी आप पूरा ध्यान देंगे। आपको कोई बड़ा निवेश अनुभवी व्यक्तियों के सलाह मशवरे से करना बेहतर रहेगा।
मिथुन 
आज का दिन आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। घर परिवार में यदि कोई काम लंबे समय से लटक रहा था, तो आपको उसकी सुध बुध लेनी होगी। माताजी यदि आपको आज कोई जिम्मेदारी दें, तो आपको वह समय रहते पूरी करनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, तभी उन्हें परीक्षा में अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको व्यापार में किसी बात को लेकर रणनीति बना रही होगी और भागदौड़ अधिक ना करें। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। जो विधार्थी शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। धन के मामले में  दिन कमजोर रहेगा, लेकिन आपको अपनी जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button