अंबिकापुर -छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की बीच सड़क पर को चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी , बताया जाता है युवक ब्रेकअप से नाराज था.युवती पेट्रोल पंप में काम करती थी। गुरुवार को वह एयर पिस्टल और चाकू लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा। युवती को देखते ही उसने चाकू निकाला और मारने के लिए दौड़ा। युवती जान बचाने के लिए भागी, लेकिन सड़क किनारे युवक ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने युवती के पेट में चाकू घोंप दिया। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।वीडियो में देखा जा सकता है युवती पेट्रोल पंप से भाग रहीहै और आरोपी उसे पकड़ने हाथ में चाकू लेकर मरने पीछे से ऐसे दौड़ रहा है.जैसे किसी फ़िल्म की शुन्तिग चल रही है..

आपको बता दे भारती टोप्पो 27 साल रिंगरोड चोपड़ापारा में संचालित श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में काम करती थी। उसने बॉयफ्रेंड जोगेंद्र पैकरा से ब्रेकअप कर लिया था। जिससे नाराज होकर वह युवती को मारने पेट्रोल पंप पहुंचा था। दरअसल, जोगेंद्र पैकरा 28 साल बलरामपुर के कुसमी का रहने वाला है। भारती टोप्पो और जोगेंद्र एक दूसरे के पसंद भी करते थे। लेकिन कुछ दिनों पहले ही भारती ने उससे अलग होने का फैसला किया था। वह बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से पेट्रोल पंप आया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने बाइक रोककर चाकू और एयर पिस्टल निकाला। जोगेंद्र को देखकर भारती ने नजरअंदाज करने की कोशिश की। वह युवती के पास पहुंचा और उसने बाइक से चाकू निकाला। भारती बचने के लिए वह सड़क की ओर भागी। जोगेंद्र ने उसे दौड़ाया। 10 मीटर दूर जोगेंद्र ने भारती को पकड़ लिया और उसके पेट पर चाकू मार दिया।
भारती खून से लथपथ बेहोश होकर गिर पड़ी। पेट्रोल पंप के कर्मचारी युवक को पकड़ने के लिए दौड़े। वह चाकू मौके पर फेंककर बगल की गली में घुस गया। शोर सुनकर बगल की गली में रहने वाले अरूण सिंह और होटल संचालक ने उसको पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान दोनों स्थानीय लोगों पर युवक ने एयर पिस्टल से हमला करने की कोशिश की। लेकिन आसपास के लोगों ने उसको पकड़ा लिया। फौरन पुलिस को सूचना दी। इधर, गंभीर रूप से घायल युवती को मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शुरुआती जांच में पता चला कि भारती टोप्पो करीब 5 महीने से पेट्रोल पंप में काम कर रही थी। इसकी जानकारी जोगेंद्र को थी। वह उसे मारने की नीयत से चाकू और एयर पिस्टल लेकर पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

