छत्तीसगढ़

गर्मी के तेवर हुए कड़े, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, दो दिन बाद से और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है।

गर्मी ने तेवर कड़े करने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही पसीने छुड़ाने लगी है। सोमवार 34.9 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। हालांकि, न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से चार डिग्री कम है। अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

 बुधवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। 13 अप्रैल तक तापमान 37 डिग्री और 15 अप्रैल तक तापमान 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस तरह से तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है। अभी कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है इस कारण से गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है।

स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स इलाका रहा सबसे गर्म
तिल्दा में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान मैदानी इलाके में 37.2 डिग्री,  डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अप्रैल के पहले सप्ताह तक तापमान 30 डिग्री तक बना हुआ था। लेकिन बीते सप्ताह से बारिश का प्रभाव खत्म होने के बाद से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम शुष्क बना हुआ है। आंशिक बादल है लेकिन इसका कुछ खास असर नहीं है। अब इस सप्ताह के अंत तक तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button