छत्तीसगढ़

गर्मियों की छुट्टी में सताएगी रेलवे की चाल.. मार्च से मई तक रद्द रहेगी कई पैसेंजर गाड़िया,

गर्मियों की छुट्टी में सताएगी रेलवे की चाल.. मार्च से मई तक रद्द रहेगी कई पैसेंजर गाड़िया,

बिलासपुर-आने वाले मार्च, अप्रैल और मई महीने रेल यात्रियों के लिए परेशानी भरे रहेंगे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों को रद्द करने और आंशिक रूप से प्रभावित करने का निर्णय लिया गया है रेलवे के अनुसार, हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के अंतिम चरण में गर्डर डि-लॉन्चिंग का काम किया जाना है। इसके लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते आज 22 और कल 23 मार्च को जहा 8 यात्री ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से प्रभावित रहेगा।वही दो ट्रेन आंशिक रद्द यानि की (बीच में समाप्त)जो ट्रेन 22 और 23 मार्च कोजो ट्रेन  रद्द की गई है .. उनमे 68728 रायपुर–बिलासपुर MEMU..68734बिलासपुर–गेवरा रोड MEMU,,68733गेवरा रोड–बिलासपुर MEMU..,68719बिलासपुर–रायपुर MEMU..58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर ,58205रायपुर–इतवारी पैसेंजर और 58202 रायपुर–बिलासपुर MEMU शामिल है ,इसके आलावा 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया बिलासपुर तक,चलेगी इसी तरह 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा बिलासपुर से शुरू, होगी .

…………….

इसके अलावा, गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रॉन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक में बदला जाएगा। इस काम के कारण 4 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कुल 21 ट्रेने प्रभावित  होंगी। इनमें 14 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 7 ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी।  गाड़ी संख्या. 18030-शालीमार–LTT एक्सप्रेस 4 से24 अप्रैल तक रद्द रहेगी ,गाड़ी संख्या,18029-LTT–शालीमार एक्सप्रेस,6 से 26 अप्रैल [गाड़ी संख्या 18237 कोरबा–अमृतसर एक्सप्रेस 5 से 25 अप्रैल ] [,गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस7 से 27 अप्रैल] [गाड़ी संख्या68815/16  बल्लारशाह–गोंदिया MEMU से 25 अप्रैल] और ,गाड़ी संख्या78805/06 गोंदिया–कटंगी 5 से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी

इसके आलावा गाड़ी संख्या12410  गोंडवाना एक्सप्रेस  निजामुद्दीन–रायगढ़ गाड़ी संख्या12409 गोंडवाना एक्सप्रेस रायगढ़–निजामुद्दीन  गाड़ी संख्या 12101/02 एक्सप्रेस LTT–शालीमार ,गाड़ी संख्या 12807/08 एक्सप्रेस विशाखापत्तनम–निजामुद्दीन ये सभी ट्रेनें अप्रैल में कई अलग-अलग तिथियों पर रद्द रहेंगी. ट्रेनों के रद्द होने का सिलसला मई महीने में भी जारी रहेगा। 3 मई से 22 मई तक कुल 28 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें 10 ट्रेने रद्द रहेंगी और 18 ट्रेनें बीच रास्ते में ही समाप्त होंगी।

गौरतलब है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या पहले से ही अधिक रहती है। ऐसे में बड़ी संख्या में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button