Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़खैरागढ़ में बीच सड़क तलवार से काटा केक,सोशल मीडिया पर वीडियो डाला,...

खैरागढ़ में बीच सड़क तलवार से काटा केक,सोशल मीडिया पर वीडियो डाला, पुलिस ने पकड़ा; कान पकड़कर सॉरी बुलवाया

खैरागढ़- रायपुर सडक पर कर खड़ी कर केक काटने का मामला सामने आने के बाद इसी तरह का एक और मामला सामने आया है. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का है ,यहा तलवार से केक काटने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में आरोपी घनश्याम निषाद ने अपने नाबालिग दोस्त के जन्मदिन पर तलवार से केक काटा और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर बता दिया कि हम कुछ भी करे हमारी मर्जी ।लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे बता दिया ऐसा हम करने नही देगे और आरोपी युवक से कान पकड़कर सॉरी बुलवाया। थाना प्रभारी अनिल शर्मा के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक कमलेश बनाफर की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।

ग्राम संडी निवासी घनश्याम ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने लोगों में दहशत फैलाने और अपनी धाक जमाने के लिए लोहे की तलवार से केक काटा था। पुलिस ने तलवार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 (हथियारों के अवैध इस्तेमाल पर सजा) के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments