Monday, February 16, 2026
Homeशिक्षाखरगे ने बागेश्वर धाम सरकार पर कसा तंज; बोले- बिना सोचे-समझे नौजवान...

खरगे ने बागेश्वर धाम सरकार पर कसा तंज; बोले- बिना सोचे-समझे नौजवान बन रहे साधु, दिखा रहे जादू-चमत्कार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज गुरुवार को भाटापारा में श्रमिक सम्मेलन में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जादू दिखाते हैं।

बलौदा बाजार-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज गुरुवार को बलौदा बाजार में श्रमिक सम्मेलन में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जादू दिखाते हैं। जंतर-मंतर दिखाते हैं। आजकल बगैर सोचे-समझे बहुत से नौजवान लोग भी साधु बन रहे हैं। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता। जंतर मंतर जंतर मंतर बताते हैं,लेकिन सतनामी समाज के गुरु अपने जीवन में दुखों को सहन करके,संघर्ष करके, लोगों को बचाने के लिए, धर्म के रास्ते में लाने के लिए और अच्छाई दिखाने के लिए काम किया है।
आजकल ऐसी विचारधारा के लोग देश में बहुत कम हैं। छत्तीसगढ़ में खास करके गुरु घासीदास जो सतनामी पंथ के स्थापना करने में बहुत बड़ा हाथ था और उनकी वजह से ही सतनामी पंथ यहां पर स्थापित हुआ। सही मार्ग किसी ने बताया तो वो घासीदास ने बताया था। उधर खरगे के इस बयान के आने के बाद से बागेश्वर धाम के अनुवायी और समर्थकों में भारी निराशा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments