छत्तीसगढ़

tilda,कथावाचक प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर श्रद्धालुओं ने घरो में एक साथ किया रुद्राभिषेक

भगवान शिव को अति प्रिय सावन महीने में भक्ति भाव का सिलसिला निरंतर जारी है। जहां भक्त अपने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग तरीकों से आराधना करते नजर आए।

सावन महीने में भगवान शिव के पूजन-अर्चन का विशेष महत्व होता है। वहीं, सावन महाशिवरात्रि पर इस बार कई संयोग बनने के कारण भक्तों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी आराधना की। जहां शिव मंदिरों में अलग-अलग तरह के अनुष्ठान किए गए, तो वहीं भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर घरों में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

इस दौरान देश और दुनिया के साथ तिल्दा में भी घरों में रुद्राभिषेक किया गया। कई जगहों पर सामूहिक रूप से सुबह से देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।  गुरुदेव पंडित मिश्रा के आह्वान पर हुए रुद्राभिषेक को लेकर भक्तों में काफी उत्साह नजर आ रहा था। जहां भक्त इस धार्मिक अनुष्ठान को करने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे थे।

रात्रि नौ बजे शुरू हुए रुद्राभिषेक को लेकर तिल्दा शहर ही नहीं आसपास के गावो में भी धूतरा, गुलाब के फूल आदि पूजन सामग्री का स्टाक भी खत्म हो गया। इस दौरान लोगों ने टीवी और मोबाइल के माध्यम से पूजन देखकर अपने-अपने घरों में रुद्राभिषेक किया। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आ रहा था, जहां हर कोई इस अनुष्ठान को भक्ति भाव के साथ अपने घरों में कर रहा था।

शनिवार को सावन महीने की शिवरात्रि पर आयोजित हुए इस धार्मिक अनुष्ठान को करने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखा गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button