छत्तीसगढ़

कॉस्मो एक्सपो आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने रोटरी क्लब ऑफ रायपुर को बधाई दी

यहां पर लगे स्टॉल का उन्होने अवलोकन किया
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रविवार शाम श्रीराम बिजनेस पार्क में आयोजित कॉस्मो एक्सपो 2023 कार्यक्रम में पहुंचे। इस एक्सपो में मुख्यमंत्री ने यहां पर लगे स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की इस शानदार आयोजन में उद्योग व्यापार के लगभग सभी ट्रेडों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। मुझें इस बात का गर्व है की छत्तीसगढ़ शासन भी इस आयोजन का हिस्सा है।
एक्सपो में ऑटो मोबाइल से लेकर रियल स्टेट और एजुकेशन तक हर क्षेत्र में देश और दुनिया में हो रहे नवाचारों के बारे में सहज ही जानकारी मिल रही है। इस एक्स्पो में विभिन्न ट्रेडों का 300 से ज्यादा स्टॉल लगाया गया है। साथ ही एक्सपो में विभिन्न शासकीय विभागों के साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास के छत्तीसगढ़ माडल को बेहतर ढंग से प्रदर्शित किया गया है।इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर भी मौजूद थे। क्लब प्रेसीडेंट रो.आशुतोष सिंह,सचिव रो.पीयूष सुराना व प्रोग्राम चेयरमेन रो.रविंदर शिरे व रोटरी के सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button