कोरबा
कोरबा जिले में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है यहाँ छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सीआईएफ के जवान ने सर्विस राइफल से अपनी साली और चाचा ससुर को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई .वारदात के बाद भाग रहे जवान को पड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया वहीं घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है घटना हरदी बाजार थाना इलाके की है ।मृतकों की पहचान मदालसा बिंधराज 21 साल जो की आरोपी की साली है और राजेश कुमार 35 साल आरोपी किए चाचा ससुर के रूप में हुई है .लड़की कॉलेज में पढ़ती थी .वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है .पुलिस ने उसकी सर्विस इंसास राइफल भी जप्त कर. जवान से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार मड़वारानी स्थित सीईएफ़ कैंप में जवान टेसराम बिजवाडर उर्फ जगन्नाथ बिजवार आरमोरार बंदूक की सफाई पद पर पदस्थ है .2 साल पहले उसकी शादी अवध बाई से हुई थी. पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पारिवारिक बैठक कर दोनों अलग हो गए थे।
बुधवार को रिजर्व बल मैं उसकी ड्यूटी लगी थी। लेकिन सुबह ड्यूटी छोड़कर पैदल ही महुआ- डी से अपने घर पहुंच गया वहां से अपनी सर्विस राइफल उठाकर सीधे उममेंदी भाटागांव पहुंचा .जिसके बाद मंदिर चौक के पास घर में घुसकर उसने साली को दो गोली मारी .फिर भागने लगा तो चाचा राजेश पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ा । इसी दौरान में रोड पर चाचा ससुर को भी उसने दो गोली मार दी . दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी जवान को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. हरदी बाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस उससे पूछताछ कर रही है वहीं सीआईएफ कैंप के अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी का कहना है कि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की वजह सामने आई है लेकिन मामले की विस्तार से जांच की जाएगी उसके बाद ही वजह स्पष्ट हो पाएगा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है

