छत्तीसगढ़

कोरबा में बेटी ने पिता का हंसिया से काटा गला, मौत;8 साल से पिता से अलग रहती थी

कोरबा-उर्जाधानी कोरबा जिले के एसईसीएल प्रभावित क्षेत्र ग्राम रलिया (थाना हरदीबाजार) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां 25 वर्षीय बेटी गीता निषाद ने अपने वृद्ध पिता अशोक निषाद की धारदार हसिया से हमला कर हत्या कर दी। घटना सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। आरोपी बेटी ने पिता के सीने और सिर पर जानलेवा वार कर मौके पर ही उनकी हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार गीता निषाद कोरबा में रहती थी और कुछ दिनों के लिए अपने पिता के घर आई हुई थी।

युवती यूट्यूब पर ट्रैवल करते हुए अक्सर ब्लॉग बनाया करती थी। एक शिक्षाकर्मी का वीडियो बनाकर डालने पर उसने थाने में शिकायत दी है।

पुलिस के मुताबिक पिता अपनी बेटी के जीवन-यापन और भरण-पोषण के तौर-तरीकों को लेकर नाराज थे और उसे गलत रास्ते पर चलने से मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर हुए विवाद में बेटी ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दे दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी बेटी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हंसिया जब्त कर ली गई है। (Korba Today Murder News) निरीक्षक प्रमोद उडसेना अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे और प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

,इस हत्या कांड के पहले सोमवार को कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह गांव में एक विवाहित महिला की उसके ही पति द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गायत्री नगर क्षेत्र में अब भी दहशत का माहौल है।

मृतका की पहचान रंजना यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम तुलसी यादव बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, संतान नहीं होने को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई।गुस्से में आकर तुलसी यादव ने घर में रखी धारदार गैंती से रंजना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रंजना के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल रंजना को तत्काल उपचार के लिए कटघोरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण उपरान्त रंजना को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button