कोरबा
प्रयागराज में बस और बोलेरो की टक्कर में छत्तीसगढ़ के दस लोगों की दर्दनाक हुई मौत के बाद आज उन सभी की एसाथ अंतिम यात्रा निकली कोरबा के कलमीडुग्गु मुक्ति धाम में एक साथ 6 शवों का अंतिम संस्कार किया गया
मुक्तिधाम में परिजनों के साथ बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे। इससे पहले एक साथ 6 गांव पहुंचे तो घर वालों में चित्कार मच गया समूचे गांव में मातम छाया हुआ है एक साथ शव देख हर किसी के आंसू निकल आए थे, बच्चों के भी आंसू छलक गए।




आपको बता दे महाकुंभ जाते वक्त शुक्रवार कि रात सड़क हादसे में कोरबा के 10 लोगों की मौत हो गई थी। 2 दिन आद आज सुबह सभी शवों को कोरबा लाया गया। कलमीडुग्गु गांव में एक साथ 6 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। एक शव का अंतिम संस्कार पहले ही प्रगतिनगर के नदियाखार में कर दिया गया था। वहीं लोरमी में आज सुबह 2 और जांजगीर चांपा में 1 शव काअंतिम संस्कार किया गया।
इससे पहले शव पहुंचने की सूचना पर कलमीडुग्गू पहुंचे छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात की। मंत्री देवांगन ने शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक लाख की सहायता राशि देने की बात कहीअतिम विदाई देने मुक्तिधाम में पूरा गांव उमड़ पड़ा। कलमीडुग्गु में एक साथ 6 शवों को अंतिम संस्कार किया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं गांव में मातम है।

