छत्तीसगढ़

कोरबा जिले में बच्चे न होने के विवाद और कैरेक्टर पर शक के चलते पति ने पत्नी की हत्या

कोरबा -छत्तीसगढ़ के उर्जाधानी कहे जाने वाले कोरबा जिले में एक सनसनी हत्या कांड ने ने पूरे इलाके को दहला दिया है। कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह गांव में एक विवाहित महिला की उसके ही पति द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गायत्री नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मृतका की पहचान रंजना यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम तुलसी यादव बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, करीब 18 साल पहले गायत्री बस्ती में रहने वाले तुलसी यादव (37) की शादी रंजना यादव (35) से हुई थी। लेकिन दंपती को अब तक संतान नहीं हुई थी। इसके अलावा पति पत्नी के कैरेक्टर पर भी शक करता था।

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई। गुस्से में आकर तुलसी यादव ने घर में रखी धारदार गैंती से रंजना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रंजना के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल रंजना को तत्काल उपचार के लिए कटघोरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने परिक्षण उपरान्त रंजना को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति तुलसी यादव की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने संतान नहीं होने के कारण होने वाले पारिवारिक विवाद को ही हत्या की वजह बताया जा रहा है।पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button