छत्तीसगढ़

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पांच मंजिला मकान गिर गई। हादसा वार्ड 60 में मौजूद कोष्टी मोहल्ले में जवाहर मार्ग पार्किंग के पास हुआ है। 2 घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा है, जबकि अन्य को बचाने का कार्य जारी है सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले इस मकान में कई लोगों के दबे होने की सूचना है.
इदौर में 5 मंजिला मकान गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका,

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने अग्रिम जमानत याचिका सोमवार को रायपुर स्पेशल कोर्ट ने खारिज कर दी है। याचिका खारिज होने के बाद EOW ने अब चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी की तैयारी तेज कर दी है।EOW ने इससे पहले ही चैतन्य की गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट लगाया था। लेकिन उस दौरान चैतन्य के वकील की ओर से हाईकोर्ट में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत अर्जी लगाई थी। हाईकोर्ट ने स्पेशल कोर्ट जाने की सलाह दी थी।स्पेशल कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब EOW की ओर से जल्द ही कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट एप्लिकेशन लगाया जाएगा।

शराब घोटाला…चैतन्य बघेल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व ध्व्सत किए जा रहे हैं. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी महत्वपूर्ण जीत हासिल की है. महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र के नारायणपुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के दो केंद्रीय समिति सदस्य को मार गिराया.

नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व ध्वस्त किए जा रहे- अमित शाह

रायपुर के जूक क्लब में महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर के भांजे ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। युवक पर लात-घूंसे और मुक्के बरसाए गए। पिस्टल के बट से भी हमले की बात सामने आई है। युवक लहूलुहान हो गया। नाक-मुंह से खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी डांस करते हुए दिखे।घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है। पीड़ित अज्जू पांडे ने बताया कि वह जूक क्लब गया था। इस दौरान भिलाई निवासी प्रखर चंद्राकर, पुलकित चंद्राकर और प्रेम अपने साथियों के साथ पहुंचे थे। अज्जू का इन आरोपियों से पुराना विवाद था। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

सौरभ चंद्राकर के भांजे ने युवक को लात-घूसों से पीटा,VIDEO

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन को नोटिस भेजकर कलेक्टर अजित वसंत को कोरबा से हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि कलेक्टर हिटलर प्रशासक की तरह काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ सैकड़ों भ्रष्टाचार के मामले हैं। ननकीराम कंवर ने कहा कि अगर कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो वे शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।ननकीराम कंवर और कलेक्टर अजित वसंत के बीच का विवाद पहले से ही सुर्खियों में है. इससे पहले कलेक्टर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक फेसबुक पोस्ट को लेकर नोटिस जारी किया था, जिसमें कलेक्टर पर निशाना साधा गया था। कलेक्टर का कहना था कि पोस्ट से शासन और प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है और यह सामाजिक वर्गों के बीच विद्वेष फैलाने की मंशा रखता है।

पूर्व मंत्री का सरकार को अल्टीमेटम’: कोरबा कलेक्टर पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप,
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज 23 सितम्बर को धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों को मातृशक्ति को समर्पित करेंगे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री धमतरी जिले को 245 करोड़ 80 लाख की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।
करेलीबड़ी धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र का गांव है। धमतरी जिले में महतारी सदन निर्माण योजना के अंतर्गत 4 महतारी सदनों का निर्माण क्रमशः ग्राम पंचायत भेंड्री, मेधा, खरेंगा और करेलीबड़ी में कराया गया है।
सीएम साय आज करेंगे 51 महतारी सदनों का लोकार्पण
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर में मुठभेड़ में 40-40 लाख के इनामी दो नक्सली, राजू दादा और कोसा दादा मारे गए। यह मुठभेड़ अबूझमाड़ के जंगलों में हुई। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद की है। इससे पहले बीजापुर, गढ़चिरौली और गरियाबंद में भी मुठभेड़ों में कई नक्सली मारे गए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य रखा है।नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन ने बताया कि 22 सितंबर की सुबह नक्सलियों के मूवमेंट  मुठभेड़की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने अबूझमाड़ के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नक्सलियों ने फायरिंग की, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। दिनभर रुक-रुक कर चली गोलीबारी में नक्सलियों के 2 लीडर मारे गए।
एनकाउंटर में नक्सलियों के दो ‘दादा’ ढेर,

छत्तीसगढ़ में सितंबर के अंत और अक्टूबर में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। जिसकी वजह से स्कूलों में छुट्टियां होने वाली हैं। प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में दशहरा-दिवाली, समर-विंटर वेकेशन अब 64 दिन का होगा। इस संबंध में अवर सचिव ने आदेश जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार, 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक छुट्‌टी रहेगी। इससे पहले 28 सितंबर और 5 अक्टूबर को भी रविवार है। इस तरह कुल 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे। वहीं दिवाली में भी 6 दिन अवकाश है। दिवाली की छुट्टी 20 अक्टूबर से शुरू होंगी जो 25 अक्टूबर तक चलेंगी। इन छुट्टियों के आगे और पीछे भी रविवार पड़ रहा है। इसका मतलब दिवाली में भी कुल 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

दशहरा-दिवाली में 16 दिन बंद रहेंगे स्कूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button